फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolar Kurti Me: पवन सिंह से लड़ाई का खेसारी लाल यादव को मिला फायदा, यूट्यूब पर गाने को मिले रिकॉर्ड व्यूज

Tue, 10 May 2022 07:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी - फोटो : social media
जहां एक तरफ इस समय सिनेमा जगत में बॉलीवुड वर्सेस साउथ की लड़ाई जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी सिनेमा में अपनी ही एक लड़ाई चल रही है। भोजपुरी के दो बड़े नाम पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई इस समय पूरे जोरों पर है। इनकी इस लड़ाई के कारण भोजपुरी फैंस दो गुटों में बट गए हैं और लगातार यह सितारे इसकी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस समय खेसारी लाल यादव अपने एक गाने को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका गाना 'कूलर कुर्ती में' इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी - फोटो : social media
खेसारी के गाने पर मिले इतने व्यूज
विवाद में रहने के बावजूद खेसारी लाल यादव  ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को दरकिनार नहीं किया। पवन सिंह के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में आने के बाद से ही खेसारी लाल यादव का गाना 'कूलर कुर्ती में' इंटरनेट पर खूब धूम मचाता नजर आ रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। पवन सिंह के साथ बवाल के बाद खेसारी के इस गाने को अब तक 29 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी - फोटो : social media
रोमांस में डूबे खेसारी और काजल
यूट्यूब पर धमाल मचा रहे इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ-साथ भोजपुरी सेंसेशन काजल राघवानी अपनी स्किल्स का तड़का लगाती दिख रही हैं। 'कूलर कुर्ती में' गाने में काजल और खेसारी के फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। गाने में दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख लोग उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जबरदस्त केमिस्ट्री देख साफ पता लग रहा है कि दोनों रील लाइफ के साथ ही रियल लाइफ में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी - फोटो : social media
इनकी आवाज में रिलीज हुआ था गाना
साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को अचानक से पवन और खेसारी के विवाद ने फिर सुर्खियों में ला दिया। फिल्म 'दीवानापन' के इस गाने 'कूलर कुर्ती में' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है और इसके लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं। एक बार फिर लाइमलाइट में आने वाले इस गाने को म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें