विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को दिखाया था, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया। लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' को सिंगापुर में बैन कर दिया है। वहां इस फिल्म को यह कहकर बैन किया गया है कि यह भड़काऊ और एकतरफा फिल्म है। सिंगापुर के इस कदम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा, जिसका जवाब देते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर ने भी ट्वीट किए। इस मामले में दोनों ने ही शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर का जिक्र किया, जिस पर अब शशि थरूर ने भी जवाब दिया है।