फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के लिए भावुक हुए खेसारी लाल यादव, कहा- 'बहन, पूरा देश आपके साथ है'

Mon, 03 Aug 2020 04:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत की बहनों के लिए भावुक हुए खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन का पर्व आज देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस समय सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही देशभर में जैसा माहौल बना है उससे कई लोग आज के दिन सुशांत की बहनों के लिए दुखी हो रहे हैं। इस रक्षाबंधन सुशांत की बहनें किसे राखी बांधेंगी। तो वहीं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी सुशांत की बहनों के लिए एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत के पिता के साथ खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media
देशभर में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बेहद गमगीन हैं। तो वहीं भाई बहन के इस पावन पर्व पर सुशांत की बहनों के बारे में सोच कर ही रूह कांप उठती है। उनके दुख के आगे हर दुख छोटा लगने लगता है। ऐसे में खेसारीलाल यादव ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के लिए भावुक मैसेज लिखकर उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही साथ ये बताया है कि उनके साथ पूरा देश है।
विज्ञापन

3 of 5
बहनों के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की उनकी बहनों के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ खेसारी ने लिखा, 'रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन को कुछ देता है। अपनी बहन के मान सम्मान के लिए भाई कुछ भी करता है। आइए, इस रक्षाबंधन हम भाई सुशांत की चारों बहन से वादा करें कि सुशांत को न्याय दिलाने में हम जी जान लगा देंगे। बहन, पूरा देश आपके साथ है। भाई की कमी आज आपसे ज्यादा कौन मिस कर सकता है।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं आज के दिन सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने भी उन्हें याद किया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के साथ बचपन की तस्वीरों को साझा करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। श्वेता ने लिखा, 'हैप्पी रक्षाबंधन मेरा स्वीट सा बेबी। बहुत प्यार करते हैं हम आपको। और हमेशा करते रहेंगे। आप थे, आप हो और आप हमेशा रहोगे।' श्वेता ही नहीं बल्कि सुशांत की बड़ी बहन नीतू ने भी इस दिन भाई को याद कर इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों में इकलौते और सबसे छोटे भाई थे। सुशांत की चारों बहनें उन पर जान छिड़कती थीं। सुशांत सबसे ज्यादा करीब अपनी बड़ी बहन नीतू (रानी दीदी) के थे। सुशांत के दुनिया को अलविदा कह देने के बाद से ही चारों बहनें सुशांत को याद कर रही हैं। और इस समय उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।

पढ़ें: मां बनने के बाद नताशा ने पहली बार साझा की तस्वीर, बेटे को गोद में लिए नजर आए हार्दिक पांड्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें