फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने के बाद नताशा ने पहली बार साझा की तस्वीर, बेटे को गोद में लिए नजर आए हार्दिक पांड्या

Mon, 03 Aug 2020 03:51 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या माता-पिता बन गए हैं। हार्दिक ने बेटे की एक तस्वीर के साथ इस खुशखबरी को सभी के साथ साझा किया था। अब नताशा ने नई तस्वीर पोस्ट की है जिसमें हार्दिक अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा ने तस्वीर अस्पताल वार्ड से साझा की है। नताशा ने जहां हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिया हुआ है वहीं बेटे को गोद में लेकर हार्दिक पीछे खड़े हैं। उनके बेड के पास ही मेडिसिल ट्रॉली भी है। तस्वीर के साथ नताशा ने लिखा- 'मेरा परिवार।'
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में हार्दिक बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए हार्दिक ने लिखा- 'भगवान से मिला आशीर्वाद।'

4 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हार्दिक और नताशा ने बेबी शावर होस्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था। नीले रंग की ड्रेस में नताशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ चल रहे हार्दिक पांड्या एक परफेक्ट पार्टनर की तरह दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस साल जनवरी में हार्दिक पांड्या ने अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक ने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं, जिसमें नताशा अपनी अंगूठी दिखाती नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें