खेसारी लाल यादव
- फोटो : Instagram
11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग और सिंगिग में करियर बनाने से पहले वह क्या करते थे। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। खेसारी उनसे बहुत प्यार करते हैं।