फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' के विनर और अंबानी की रिसेप्शन पार्टी, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 11 Mar 2019 08:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khatron ke khiladi - फोटो : amar ujala
'खतरों के खिलाड़ी 9' का ग्रैंड फिनाले
खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का ग्रैंड फिनाले रविवार रात हुआ। इस सीजन के विजेता पुनीत पाठक बने। उन्होंनेे फिनाले में आदित्य नारायण को हराया। इस सीजन को जीतने के बाद पुनीत को 20 लाख और स्विफ्ट कार ईनाम दिया गया। ग्रैंड फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, भारती सिंह, अली गोनी, आदित्य नारायण, पुनीत पाठक और रिद्धिमा पंडित पहुंचने में कामयाब रहे। 

पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 का विनर बना ये कंटेस्टेंट, ईनाम में मिली ट्रॉफी और कार
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani reception - फोटो : Amar Ujala
अंबानी के रिसेप्शन में पहुंचे सेलिब्रिटीज
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शाही के बाद बीते रविवार भव्य रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस फंक्शन में देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीतिक घराने से जुड़े कई मेहमान इस पार्टी में शामिल हुए। इन सबके बीच बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने इस पार्टी में महफिल लूटी।

पढ़ें: अंबानी के रिसेप्शन में दिखा इन एक्ट्रेस का ग्लैमर अवतार, रेखा ने लूटी महफिल
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aryan - फोटो : twitter
कार्तिक आर्यन की बढ़ी मुश्किलें
कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई का सिलसिला जारी रखे है। इस बीच कार्तिक के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर आई है। कार्तिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। खबर है कि अब इस फिल्म की शूटिंग में देरी होगी। 'पति, पत्नी और वो' को मशहूर निर्देशक रहे बीआर चोपड़ा के बेटे की कंपनी और टी सीरीज प्रोड्यूस कर रही है।

पढ़ें: कार्तिक आर्यन की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 'पति, पत्नी और वो' के लिए हो सकते हैं परेशान

4 of 5
Badla Captain Marvel - फोटो : twitter
मैच की वजह से कलेक्शन में गिरावट
फिल्म बदला और कैप्टन मार्वल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ी लेकिन रविवार को क्रिकेट मैच होने की वजह से दोनों फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। रविवार को कैप्टन मार्वल ने 13.50 करोड़ के आस-पास कमाई की। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं बदला की कमाई में भी 10 फीसदी की गिरावट हुई और रविवार को वीकेंड होने के बावजूद केवल 9 करोड़ ही जुटा सकी। फिल्म ने तीन दिन में कुल 22 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

पढ़ें: 'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' के कलेक्शन में इस वजह से गिरावट, वीकेंड के बावजूद जुटाए केवल इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor - फोटो : file photo
पाकिस्तान को ऋषि कपूर की सलाह
पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज ने अपनी राय रखी। अब एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट करके पाकिस्तान को सलाह दी है। एक्टर ने ट्वीट किया कि 'मैं अरुण जेटली जी से सहमत हूं, अगर पाकिस्तान आतंकवाद को जड़ से खत्म करना चाहता है तो उसे भारत से हाथ मिला लेना चाहिए। हमारे और आपके पास हमारे नागरिकों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। इमरान ये नहीं कर सकते तो पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को यह काम करना चाहिए। सोचिये।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें