फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो में तेजस्वी प्रकाश पर भड़के रोहित शेट्टी, जानिए क्यों दी शो से बाहर करने की वॉर्निंग

Wed, 11 Mar 2020 09:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rohit Shetty and Tejasswi Prakash - फोटो : Social Media
टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 10 में इन दिनों तेजस्वी प्रकाश ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वो टास्क में दूसरे कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस वजह से रोहित शेट्टी भी तेजस्वी की अक्सर तारीफ करते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में शो के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि रोहित, तेजस्वी पर बुरी तरह भड़क और उन्हें अपनी हद में रहने की सलाह दे दी।
विज्ञापन

2 of 4
Rohit Shetty and Tejasswi Prakash - फोटो : file photo
दरअसल नए प्रोमो के मुताबिक, तेजस्वी रोहित शेट्टी पर पक्षपात का आरोप लगाती हैं। वो कहती हैं कि रोहित सर अमृता खानविलकर के साथ थोड़ा नरमी से पेश आते हैं। उन्होंने अमृता को एडवांटेज भी दिया था। मेरे पैर जल गए हैं इसलिए। हालांकि इस दौरान तेजस्वी के कहने का तरीका थोड़ा मजाकिया होता है लेकिन रोहित शेट्टी को ये बात पसंद नहीं आती।
विज्ञापन

3 of 4
Tejasswi Prakash
तेजस्वी की बात सुनकर रोहित शेट्टी काफी सीरियस हो जाते हैं। वह कहते हैं कि मैं यहां किसी शॉर्टकट की वजह से नहीं आया हूं। मैं जो कुछ भी आज हूं उसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। अपनी हद में रहो तेजस्वी वरना शो से बाहर कर दी जाओगी। अब आगे दोनों के बीच क्या होगा ये एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
khatron ke khiladi season 10 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'खतरों के खिलाडी़ 10' की शूटिंग इस साल बुल्गारिया में हुई है। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे हैं। करिश्मा तन्ना, धर्मेश येलांदे, करण पटेल,आरजे मलिष्का, अदा खान, शिविन नारंग, बलराज स्याल, तेजस्वी प्रकाश और अमृता खानविलकर शो का हिस्सा हैं।

अचानक क्यों गुस्से में दिखने लगे अमिताभ, ट्वीट कर लिखा- मिजाज में थोड़ी सख्ती जरूरी है जनाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें