फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी की मां से मिले आसिम रियाज, अभिनेता ने बिग बॉस के घर में किया था प्यार का इजहार

Wed, 11 Mar 2020 06:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
himanshi khurana - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में लड़ाई-झगड़ों के अलावा दोस्ती और प्यार के भी रिश्ते देखते को मिले थे। सीजन 13 में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने अपने प्यारे के रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियों में थे। आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने सलमान खान के शो में एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके बाद से इन दोनों का रिश्ता काफी सुर्खयों में हैं। अब बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है, लेकिन हिमांशी और आसिम किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना इस बार बेहद खास वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज को अपनी मां से मिलवाया है। मां से मिलते हुए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की तस्वीर भी सामने आई हैं। इस तस्वीर को खुद हिमांशी खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उनकी ओर से साझा की गई इस तस्वीर में हिमांशी अपने हाथों में मोबाइल फोन से सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं जबकि आसिम रियाज, हिमांशी और उनकी मां के बीच में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz and Himanshi - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को साझा करते हुए हिमांशी खुराना ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "तू कल्ला ही सोहना नई...मेरी मम्मी भी सोहनी आ।" तस्वीर में तीनों साथ में हंसते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बात करें आसिम रियाज की तो इन दिनों वह अपने कई प्रोजेक्स की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। वह अपने नए प्रोजेक्स के बारे में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताते भी रहते हैं। हाल ही में आसिम रियाज बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर हैं। 
 

4 of 5
asim riaz, jacqueline fernandez - फोटो : social media
आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस के इस म्यूजिक वीडियो का नाम मेरे अंगने में है। आसिम रियाज इसके अलावा रैपर बोहेमिया के साथ एक एल्बम में नजर आएंगे। बीते दिनों आसिम ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रैपर बोहेमिया के साथ लाइव वीडियो कॉल कर रहे हैं। यहां वो अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर संकेत दिए। आसिम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'बोहेमिया सर के साथ प्यारी सी बातचीत। आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए बहुत धन्यवाद। यह एक सपने के सच होने जैसा था। आपने मुझे प्रेरित किया है। ढेर सारा प्यार और रेस्पेक्ट।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इन दो प्रोजेक्ट के अलावा आसिम, हिमांशी खुराना के साथ म्यूजिक वीडियो करने वाले हैं। बिग बॉस के घर में दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी जहां आसिम ने हिमांशी को प्रपोज किया था। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते नजर आए हैं। अब आसिम और हिमांशी को एक साथ देख उनके फैंस भी काफी खुश होंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में आसिम रियाज पहले रनर अप थे। 

पढ़ें: करिश्मा के 'सेक्सी सेक्सी' गाने को लेकर हुआ था काफी बवाल, 26 साल बाद अभिनेत्री ने बयां किया दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें