फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash: बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं 'केजीएफ' फेम यश, जानकर आमिर-शाहरुख के फैंस को लगेगा झटका

Sat, 20 Aug 2022 08:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यश - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ स्टार यश की लोकप्रियता केवल साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी है। लोगों ने उनकी दोनों ही फिल्मों को खूब पसंद किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड के किस अभिनेता के साथ काम करना चाहते हैं तो इस सवाल पर बिना देर किए उन्होंने पूरी इमानदारी के साथ जवाब दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
यश-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
इस अभिनेता संग करना चाहते हैं काम
बातचीत के दौरान यश ने बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगे? इस पर यश ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम लिया। पैन इंडिया स्टार ने कहा, 'मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना चाहूंगा। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/nawazuddinsiddique
बता दें कि नवाजुद्दीन को बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टरों में शुमार किया जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फ्रेंचाइजी, 'रमन राघव 2.0', 'मॉम', 'मंटो' उनकी प्रमुख फिल्में हैं। उन्होंने 'मैकमाफिया' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब-सीरीज में भी काम किया है। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो नवाज के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइन-अप है जिसमें 'टिकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा' और 'अद्भुत' शामिल हैं। वहीं रॉकिंग स्टार के नाम से मशहूर यश की बात करें तो वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह 'गुगली', कॉमेडी-ड्रामा 'राजा हुली', फैंटसी एक्शन फिल्म 'गजाकेसरी', रोमांटिक कॉमेडी 'मिस्टर एंड मिसेज रामचारी' और 'मास्टरपीस' जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
केजीएफ ने भोजपुरी में तोड़ा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केजीएफ 2 ने की थी जमकर कमाई
यश के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने केवल घरेलू मार्केट में 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके अलावा विदेशों में भी फिल्म ने बंपर कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें