फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Vs Salaar: 'सालार' में हुई 'केजीएफ' के यश की एंट्री, इस तरह जुड़े हैं प्रशांत नील की दोनों फिल्मों के तार!

Fri, 01 Jul 2022 02:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
KGF vs Salaar - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता के बाद प्रशांत नील का नाम शीर्ष निर्देशकों की सूची में शामिल हो गया है। यश की इस फिल्म ने न केवल साउथ में बल्कि हिंदी पट्टी में भी कमाल दिखाया है। रॉकी भाई का क्रेज लोगों के दिलों-दिमाग में इस कदर छाया हुआ था कि फिल्म ने रिलीज के 75 दिन बाद तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं अब निर्देशक 'केजीएफ 2' की इस सफलता के सहारे अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कैसे? आइए जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 7
KGF vs Salaar - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की माने तो प्रभास की आने वाली मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर 'सालार' में यश मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। जी हां, प्रशांत नील ने यश से फिल्म में स्पेशल कैमियो के लिए बात कर ली है और प्राप्त जानकारी के मुताबिक यश इसके लिए तैयार भी हो गए हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
KGF vs Salaar - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'सालार' का संबंध 'केजीएफ: चैप्टर 2' से है। कैसे? दोनों के बीच क्या समानता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब हमारी अगली स्लाइड में दिए गए हैं। पढ़िए...

4 of 7
KGF vs Salaar - फोटो : सोशल मीडिया
1. फिल्म 'सालार' को भी ठीक उसी तरह कोल फील्ड में सेट किया गया है जिस तरह 'केजीएफ' को किया गया था। इस वक्त फिल्म सालार की टीम तेलंगाना के पास गोदावरीखानी कोल सिटी में शूटिंग कर रही है। सालार के पोस्टर में प्रभास पूरी तरह से एक काले रंग की पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रभास का लुक बिल्कुल केजीएफ के रॉकी भाई की तरह लग रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
KGF vs Salaar - फोटो : सोशल मीडिया
2. सालार के पोस्टर में प्रभास को अपने हाथ में एक बड़ी बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया है, यह सालार का केजीएफ का हिस्सा होने का एक और बड़ा संकेत है। ध्यान से देखा जाए प्रभास और यश ने अपने हाथों में एक ही गन पकड़ी है। 
विज्ञापन

6 of 7
KGF vs Salaar - फोटो : सोशल मीडिया
3. सालार में खलनायक की भूमिका निभाने वाले जगपति बाबू का लुक अधीरा के समान है। जो एक और बहुत मजबूत पहलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
KGF vs Salaar - फोटो : सोशल मीडिया
4. सालार की टीम में अभिनेत्री ईश्वरी राव के शामिल होने की भी खबर सामने आ रही है। बता दें कि ईश्वरी राव ने केजीएफ 2 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। और वह अब सालार में प्रभास की मां का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें