अधीरा, केजीएफ 2 में संजय दत्त
- फोटो : social media
हिंदी की कमाई 343.70 करोड़
‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सिर्फ हिंदी संस्करण की बात करें तो रिलीज के पहले हफ्ते में 268.75 करोड़ रुपये कमाने के बाद इसने दूसरे शुक्रवार को 11.56 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 18.25 करोड़ रुपये, दूसरे रविवार को 22.68 करोड़ रुपये, दूसरे सोमवार को 8.28 करोड़ रुपये, दूसरे मंगलवार को 7.48 करोड़ रुपये और दूसरे बुधवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 6.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। फिल्म के हिंदी संस्करण की कुल कमाई अब तक 343.70 करोड़ रुपये हो चुकी है। हिंदी मे रिलीज हुई फिल्मों में अब इसके ऊपर सिर्फ दो ही फिल्में हैं। इनमें से नंबर एक पर साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ जिसके हिंदी संस्करण ने 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 387.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हैं।