भारतीय सिनेमा में समय के साथ बदलाव आते रहते हैं। लेकिन अभिनेताओं की अपनी एक अलग छवि होती है, जिनके पीछे लाखों लड़कियां दीवानी होती हैं। अब तक बॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड, सिनेमा में हीरो की परिभाषा हैंडसम हंक की होती थी, जो क्लीन शेव रहता था और अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी से हर किसी का दिल जीत लेता था। अब समय के साथ-साथ कुछ कलाकारों ने अभिनेता की इस इमेज को तोड़ दिया गया है। बीते कुछ समय में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें हीरो ही असली विलेन है और वह क्लीन शेव में नहीं बल्कि भरी हुई दाढ़ी से एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है। आइए आज हम आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्मों में दाढ़ी रखकर एक नए दौर की शुरुआत की है।