केजीएफ
- फोटो : फाइल
फाइट मास्टरों की इस जोड़ी ने जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, शर्मन जोशी, आदि कलाकारों से सजी संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' के एक्शन सीक्वेंस को भी अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के निर्माताओं ने यश और संजय दत्त के बीच एक्शन दृश्यों को फिल्माने के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़े सेट का निर्माण किया है। यह दृश्य फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होंगे। इसके लिए दोनों कलाकारों ने बहुत रिहर्सल भी की है।