केजीएफ
- फोटो : Social Media
अब तक की इतनी कमाई
यश स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 435.23 करोड़ की सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके बाद कर्नाटक में 154.65 करोड़, तेलुगू में 114.9 करोड़, तमिल में 105.03 करोड़ और मलयालम में 49.74 करोड़ की कुल कमाई की है। वहीं, कुल मिलकर फिल्म का इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 859.55 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 1207 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं।