भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हिंदी में डब फिल्मों के इतिहास में आगे ऐसा कब होगा, किसी को नहीं पता। लेकिन, चार साल पहले तक जिस कलाकार का लोग नाम तक नहीं जानते थे, उसकी बस दूसरी फिल्म ने हिंदी में डब होकर रिलीज होने के बाद पहले वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने इस रिकॉर्ड के साथ ही देश में रिलीज हुई किसी कन्नड़ फिल्म के रिलीज के चार दिनों में ही 400 करोड़ रुपये से ऊपर की कुल कमाई करने का भी नया रिकॉर्ड बना डाला है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी में रिलीज होकर पहले वीकएंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बनाया और स्थान से फिल्म ‘सुल्तान’ को हटा दिया।