फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Kapoor: ओटीटी पर मौजूद इन सात फिल्मों में दिखेगा पंकज कपूर का शानदार अभिनय, अपनी वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

Mon, 18 Apr 2022 03:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ओटीटी पर मौजूद पंकज कपूर की बेहतरीन फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर को हिंदी सिनेमा में किरदारों को गंभीरता से जीने वाले अभिनेता की श्रेणी में रखा जाता है। आज भी उनके निभाए गए किरदार लोगों को काफी पसंद आते हैं और अपने अभिनय के बल पर ही उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। वह ऐसे अभिनेता हैं, जो पर्दे पर बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ कह जाते हैं। जल्द ही वह अपने बेटे शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने कमाल की अदाकारी की है। आप इन फिल्मों का आनंद घर बैठे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
जाने भी दो यारों - फोटो : सोशल मीडिया
जाने भी दो यारों (1983)
यह फिल्म कुंदन शाह के निर्देशन में बनी एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में एक बेईमान बिल्डर का किरदार निभा रहे पंकज कपूर ने उम्दा प्रदर्शन किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, ओम पुरी, नीना गुप्ता, सतीश कौशक, भक्ति बर्वे ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक कुंदन शाह को इंदिरा गांधी बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 8
मंडी - फोटो : सोशल मीडिया
मंडी (1983)
फिल्म 'मंदी' का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था। इस फिल्म में पंकज कपूर ने शांति देवी के असिस्टेंट की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनका अभिनय शानदार नजर आया। यह फिल्म राजनीति और वेश्यावृत्ति पर व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी है। इस फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, सोनी राजदान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

4 of 8
एक डॉक्टर की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
एक डॉक्टर की मौत (1990)
‘एक डॉक्टर की मौत’ का निर्देशन तपन सिन्हा ने किया था। पंकज कपूर इस फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आते हैं, जो एक वैज्ञानिक शोध कर रहा है। डॉ. दीपांकर रॉय के इस किरदार में पंकज कपूर लोगों के दिलों में बस गए थे। इस फिल्म में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार फॉर स्पेशल ज्यूरी से नवाजा गया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रोजा - फोटो : सोशल मीडिया
रोजा (1992)
इस फिल्म ने ही भारतीय सिनेमा में पाकिस्तान को विलेन दिखाने की शुरुआत की था। इस फिल्म में पंकज कपूर ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। इसी फिल्म से ही एआर रहमान को हिंदी सिने दर्शकों ने पहचाना था। यह साउथ की फिल्म थी, जिसे हिंदी में डब किया गया था। ‘रोजा’ को नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 8
मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया
मकबूल (2004)
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'मकबूल' शेक्सपीयर के नाटक मैकबेथ पर आधारित थी। इस फिल्म में पंकज कपूर ने जहांगीर उर्फ अब्बा जी का किरदार निभाया था, जो फिल्म के लिए काफी महत्वपूर्ण था। इसी फिल्म को लिए पंकज कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में इरफान खान, तब्बू, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा भी नजर आए थे। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
द ब्लू अम्ब्रेला - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्लू अम्ब्रेला (2007)
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'द ब्लू अम्ब्रेला' में पंकज कपूर ने एक दुकानदार की भूमिका निभाई है। इसमें दुकानदार को छोटी बच्ची की नीली छतरी से प्यार हो जाता है और वह छतरी को अपने पास रखना चाहता है। ऐसे में एक दिन वह उसे चुरा लेता है। इस फिल्म में पंकज कपूर के प्रदर्शन की जमकर तारीफ हुई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

8 of 8
टोबा टेक सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टोबा टेक सिंह (2018)
केतन मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'टोबा टेक सिंह' में भारत पाकिस्तान विभाजन से पहले की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। इस फिल्म में पंकज कपूर का अभिनय भी शानदार रहा, जिसके लिए उनकी सराहना भी हुई। इस फिल्म में विनय पाठक, गौरव द्विवेदी, एनके पंत, सहित कई कलाकार शामिल थे। इस फिल्म की कहानी सआदत हसन मंटो की लघु कहानी पर आधारित थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें