केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘केजीएफ 2’ की हफ्तावार कमाई
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे हफ्ते के पहले दिन या कहें कि रिलीज के चौथे शुक्रवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने हिंदी में करीब 3.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में करीब 1.50 करोड़ रुपये, तमिल में करीब एक करोड़ रुपये, तेलुगू में 50 लाख और मलयालम में करीब 25 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हिंदी ने रिलीज के पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 80.18 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 49.14 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को हुई इसकी करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का हिंदी कलेक्शन करीब 401.45 करोड़ रुपये हो गया है।