केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केजीएफ 2’ हिंदी ने कमाए 391 करोड़
रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने हिंदी में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब आठ करोड़ रुपये, कन्नड़ में करीब दो करोड़ रुपये, तेलुगू में करीब 80 लाख रुपये, तमिल में करीब एक करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 50 लाख रुपये कमाए हैं। इन आंकड़ों में अंतिम संख्या आने के बाद थोड़ा बहुत फेरबदल भी हो सकता है। बुधवार तक की कमाई मिलाकर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हिंदी संस्करण की कुल कमाई करीब 391 करोड़ रुपये हो गई है। और, ये हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म के मामले में बस 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ से कम है।