फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर छाने को तैयार 'केजीएफ 2', इतने करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स

Thu, 05 May 2022 07:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 इन दिनों खूब धमाल मचा रही है। रिलीज से पहले दिन से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से जो शुरुआत की वह अब तक जारी है। यश स्टारर इस फिल्म ने अब तक कई बड़ी फिल्मों को बिजनेस के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है। इस बीच फिल्म ने ओटीटी राइट्स के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतने में बिके फिल्म के राइट्स
इस फिल्म के शानदार प्रदर्शन की वजह से इसके डिजिटल राइट्स भी ऊंचे दाम पर बिके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को ओटीटी पर रिलीज के लिए 320 करोड़ में बेचा गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 27 मई से स्ट्रीम की जा सकेगी। हालांकि अब तक इसका आधिकारिक ऐलान न तो फिल्म के मेकर्स और न ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी बेल्ट में दूसरे नंबर पर केजीएफ 2
केजीएफ चैप्टर 2 केवल साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के लोगों को भी काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में इस फिल्म ने आमिर खान की दंगल को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म ने जल्द ही 400 करोड़ का आकंड़ा पार कर सकती है। एसएस राजामौली की फिल्म के बाद केजीएफ 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। प्रभास स्टारर बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें