केजीएफ
- फोटो : insta-yash_kgf_fan_page
केजीएफ चैप्टर 1 (KGF 1)
'केजीएफ चैप्टर 1' यश के करियर की ऐसी फिल्म है, जिसने अभिनेता को पैन इंडिया स्टार बना दिया है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें यश 'रॉकी भाई' के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म में यश के एक्शन, डायलॉग और दमदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म का ही अब दूसरा चैप्टर 14 अप्रैल को रिलीज हो रहा है, जिसमें यश और संजय दत्त का एक्शन देखने को मिलेगा। यश की ये फिल्म अमेजन प्राइम पर आप देख सकते हैं।