फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Ott Release: इस वीकेंड देखिए एक्शन और कॉमेडी से भरपूर ये 4 फिल्में और सीरीज, मिलेगा मनोरंजन का डबल मजा

Thu, 31 Mar 2022 11:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय ओटीटी लोगों के लिए मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन बनकर उभरा है। ओटीटी पर इस समय हर तरह के कंटेट की भरमार है। यहां आपको क्राइम, कॉमेडी, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलती रहती हैं। अप्रैल का पहला हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। इस हफ्ते आपको बेहतरीन स्टार की जबरदस्त सीरीज और फिल्में देखने को मिलेंगी। तो आइये जानते हैं इस शुक्रवार यानि 1 अप्रैल को  कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, जिन्हें देखकर इस वीकेंड आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
द बबल - फोटो : सोशल मीडिया
द बबल  (नेटफ्लिक्स)
जिन लोगों को कॉमेडी फिल्में और सीरीज ज्यादा पसंद आती हैं, उनके लिए इस हफ्ते द बबल बहुत खास होने वाली है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर दास अभिनय करते दिखाई देंगे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 1 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कौन प्रवीण तांबे - फोटो : social media
कौन प्रवीण तांबे (डिज्नी प्लस हॉटस्टार)
प्रवीण तांबे का नाम सुनकर आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आ सकता है कि कौन प्रवीण तांबे। बस इसी पर मेकर्स ने यह फिल्म बनाई है। प्रवीण तांबे एक बायोपिक है। इस फिल्म में क्रिकेटर प्रवीण तांबे की भूमिका में श्रेयस तलपड़े धमाल करते दिखाई देंगें। यह फिल्म 1 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

4 of 5
the last bus - फोटो : सोशल मीडिया
द लास्ट बस  (नेटफ्लिक्स)
द लास्ट बस की कहानी बच्चों और रोबोट के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। कुल मिलाकर यह एक साइंस फिक्शन और एक्शन वेब सीरीज है। इसमें एक रोबोट बच्चों पर हमला करता हुआ दिखाई देगा। ये सीरीज 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
राधे श्याम (अमेजन प्राइम वीडियो)
साउथ के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम वैसे तो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हिंदी में तो ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन साउथ में इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े की दिलचस्प प्रेम कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म 1 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें