बाहुबली 2 में अनुष्का शेट्टी, यश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘केजीएफ 2’ ने की बराबरी
निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘केजीएफ 2’ सिर्फ सौ करोड़ रुपये में बनी फिल्म है। इस लिहाज से 200 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ से अगर वह आधा कारोबार भी कर लेती तो इसे बहुत बड़ी कामयाबी माना जाता लेकिन ये फिल्म हिंदी में 430 करोड़ रुपये से ऊपर कमा चुकी है। फिल्म ‘बाहुबली 2’ का हिंदी मे कुल कारोबार करीब 511 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी ने रिलीज के पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 80.18 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 49.14 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 22.75 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते में 9.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने रिलीज के 35वें दिन हिंदी में 1.02 करोड़ रुपये कमाए। शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से 36वें दिन फिल्म की हिंदी की कमाई करीब 90 लाख रुपये हो सकती है।