फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी ये 6 फिल्में, एक को तो छोड़नी पड़ गई फिल्म

Mon, 05 Nov 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Kedarnath and Housefull 4 - फोटो : File Photo
बॉलीवुड में अक्सर कोई न कोई विवाद ऐसा खड़ा हो जाता है कि एक्टर्स के लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ विवाद सामने आए हैं। कुछ विवाद फिल्म रिलीज होने के बाद सामने आए तो कुछ विवाद शूटिंग के दौरान ही। यहां तक कि #MeToo कैंपेन की वजह से भी कई फिल्में विवादों में आई। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन 6 फिल्मों के बारे में बताते हैं जो किसी न किसी विवाद की वजह से चर्चा में आई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Kedarnath film - फोटो : File Photo
केदारनाथ
निर्देशक अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर रिलीज से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। पहले भाजपा और अब विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म में किसिंग सीन और हिंदू-मुस्लिम नायक नायिका को लेकर बवाल शुरू कर दिया है।  उत्तराखंड में विश्व हिंदू परिषद ने 'केदारनाथ' फिल्म को हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात बताते हुए इसका टाइटल बदलने की मांग की है। विहिप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू धार्मिक मान्यता पर कुठाराघात के उद्देश्य से काल्पनिक कहानी पर आधारित फिल्म 'केदारनाथ' को बनाया गया है, जिसे उत्तराखंड में रिलीज न करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
housefull 4 - फोटो : File Photo
हाउसफुल 4 
'हाउसफुल 4' फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म शूटिंग के दौरान ही विवादों में फंस गई। इस फिल्म के एक्टर नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। तो वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी यौन शोषण का आरोप कई एक्ट्रेस ने लगाया। इन आरोपों के बाद मामला काफी बढ़ गया था जिसके बाद नाना पाटेकर और साजिद खान ने फिल्म छोड़ दी। नाना की जगह राणा दग्गुबाती को कास्ट किया गया तो वहीं साजिद की जगह अब इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

4 of 7
cheat india - फोटो : twitter
चीट इंडिया
बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' को लेकर कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'चीट इंडिया' की कहानी उनकी फिल्म 'मार्कशीट' से मिलती है जिसे मेकर्स ने नवंबर 2012 में इंडियन स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड किया हुआ है। मार्कशीट के लेखक और एक्टर का कहना है कि 'जैसे ही इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'चीट इंडिया' के बारे में जानकारी दी, हमने एक ऑफिशियल कंप्लेंट राइटर्स एसोसिएशन में कर दी थी। अब हम तीनों प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भेज रहे हैं। स्क्रिप्ट तो कॉपी नहीं की गई है लेकिन रिसर्च वर्क, कॉन्सेप्ट और केस स्टडीज सेम हैं।' 
विज्ञापन

5 of 7
padman - फोटो : File Photo
पैडमैन
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म रिलीज होते ही यह विवाद में फंस गई थी। एक उभरते हुए लेखक ने अक्षय पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। एक नए लेखक रिपु दमन जयसवाल ने फिल्म के कुछ सीन्स पर उसकी लिखी कहानी से चुराए जाने का आरोप लगाया था। रिपु ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी लिखी स्क्रिप्ट 1.5 साल पहले धर्मा प्रोडक्शन्स को भेजी थी और फिल्म के सीन्स उसी से लिए गए हैं। रिपु दमन ने अक्षय कुमार के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
God, Sex and Truth - फोटो : File Photo
गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ
राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में रामू ने पोर्न एक्ट्रेस मिया मालकोवा को लॉन्च किया है। सनी लियोनी के बाद मिया दूसरी पोर्न स्टार हैं जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही राम गोपल पर फिल्म का आइडिया चोरी करने का आरोप लगा था। यह आरोप 'सरकार 3' के राइटर पी. जया कुमार ने रामू पर उनका आइडिया चुराने का आरोप लगाया है। जया कुमार ने बताया कि इस फिल्म की कहानी एक स्क्रिप्ट से ली गई है जिसे मैंने लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sultan - फोटो : File Photo
सुल्तान 
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 300 करोड़ कमाए थे। दिलचस्प बात यह है कि सलमान की इस फिल्म पर भी कहानी चुराने का आरोप लग चुका है। मुजफ्फरपुर के साबिर अंसानी ने 'सुल्तान' की टीम पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें