फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: कल्पना दत्ता ने 25 लाख रुपये के इस सवाल पर छोड़ दिया गेम, क्या आपको पता है जवाब?

Fri, 10 Sep 2021 12:21 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी-कल्पना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आज के एपिसोड की शुरुआत महाराष्ट्र की कल्पना दत्ता से हुई. कल्पना एक हाउसवाइफ हैं और पूर्व में कंपनी की हेड ऑफ सेल्स का पद संभाल चुकी थीं। फिटनेस को लेकर कल्पना दत्ता बेहद जागरूक हैं और उन्हें ट्रैवल करना बेहद पसंद है। इस एपिसोड में 51 वर्षीय कल्पना दत्ता से कई कठिन सवाल पूछे गए और उन्होंने सही सही जवाब देते हुए 12.5 लाख रुपये की धनराशि जीती।
बिना लाइफ लाइन जीते 1.6 लाख रुपये
इससे पहले आए एपिसोड में आशुतोष शुक्ला ने 3.20 लाख रुपये जीते थे। जबकि उनके बाद आई कल्पना दत्ता ने शुरुआत में काफी अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने बिना लाइफ लाइन इस्तेमाल किए 1.60 रुपये तक जीत लिए थे। उन्होंने 10वें सवाल पर जाकर अपनी पहली लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। जब वो लाइफ लाइन के जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं तो उन्होंने दूसरी लाइफ लाइन 50-50 का इस्तेमाल किया और 3.20 लाख रुपये का पड़ाव पार किया।
विज्ञापन

2 of 5
केबीसी-कल्पना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
25 लाख के सवाल पर अटकीं कल्पना
कल्पना ने 12वें सवाल पर जाकर अपनी तीसरी लाइफ लाइन ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। लेकिन जब वो जनता के जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं तो उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन ली। इसकी मदद से उन्होंने 12.50 लाख रुपये की धनराशि अपने नाम की। हालांकि इस पड़ाव तक आते आते वो अपनी सारी लाइफ लाइन इस्तेमाल कर चुकी थीं। तो उन्होंने इसी पड़ाव पर शो को छोड़ना उचित समझा। 
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी-कल्पना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था 25 लाख वाला सवाल?

सवाल- जनवरी 2021 में, प्रधानमंत्री के रूप में काजा कल्लस की नियुक्ति से कौन से देश में हुई है, जो वर्तमान में एकमात्र ऐसा देश है, जिसकी प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति दोनों महिलाएं हैं?

जवाब- एस्टोनिया

4 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
इस सवाल को लेकर कल्पना कंफ्यूज हो गईं और उन्होंने बीच में ही गेम छोड़ना बेहतर समझा। इस तरह वो 12.50 लाख रुपये घर ले जाने में सफल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कल्पना से पूछे गए सवालों की लिस्ट
एपिसोड के दौरान कल्पना दत्ता से कई कठिन सवाल किए गए जिनका जवाब उन्होंने काफी अच्छे से दिया। कल्पना से अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछे उसमें था कि 

सवाल- रियल स्टेट की भाषा में, BHK का मतलब क्या होता है?
जवाब- इस सवाल का सही जवाब था, बेडरूम, हॉल और किचन

दूसरा सवाल हॉट सीट पर बैठीं कल्पना से पूछा गया कि 

सवाल- देश की सबसे छोटी नदी का नाम क्या है?
जवाब- कावेरी

कल्पना से एक सवाल शब्द के मायने को लेकर पूछा गया था, जो था

सवाल- किस नाम का मतलब दृढ़ या बुद्धिमान होता है?
जवाब- सुधीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें