फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC पर अमिताभ की माफी से रानू मंडल के नए विवाद तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sat, 09 Nov 2019 11:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इन दिनों कंटेस्टेंट से पूछे सवाल की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। मामला इतना बढ़ गया है कि ट्विटर पर लगातार #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करने लगा। अब इस पूरे मामले पर भाजपा के नेता का बयान आया है। अपने बयान में भाजपा के नेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के लिए माफी मांगने की बात कही।

KBC11 में किस सवाल पर बवाल? भड़के भाजपा नेता बोले- '...शो के लिए कोई लाइफ लाइन नहीं'
विज्ञापन

2 of 5
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली इन दिनों अपनी फिल्म सैटेलाइट शंकर की वजह से चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई है। इसके अलावा एक और वजह से सूरज का नाम चर्चा में रहा है वो है अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या का केस। इस मामले में वो गिरफ्तार भी हो चुके हैं। जेल के दौरान उन पर क्या बीती थी, इस बात खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

जब जिया खान आत्महत्या मामले में गिरफ्तार हुए थे सूरज पंचोली, जेल में हो गई थी ऐसी हालत
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हो गया। यह समारोह कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में रखा गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत शाहरुख खान, BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली, महेश भट्ट, नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती जैसी कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट का एक वीडियो वायरल जिसमें ममता बनर्जी और शाहरुख मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने ममता बनर्जी को किया ऐसा इशारा, स्टेज से बोलीं- कट्टी कर लूंगी

4 of 5
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जहां अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। वहीं मीडिया में इस तरह की खबरें भी हैं कि वह क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को बहुत बार साथ देखा गया है, जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आईं। ऐसे में अथिया शेट्टी ने पहली बार केएल राहुल के साथ अपने संबंधों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

केएल राहुल से डेटिंग की खबरों पर सुनील शेट्टी की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, 'मैं इसपर कभी...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल की किस्मत ऐसी पल्टी कि वो सोशल मीडिया की स्टार बन गईं। जिसके कानों में उनकी मधुर आवाज पहुचीं वो उनका फैन बन गया। आज उनके लाखों फैन उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। बीते दिनों रानू का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी एक फैन पर बुरी तरह से भड़क गई थीं। अब रानू का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो मीडिया को एटीट्यूड दिखाती दिख रही हैं।

फैन से बदतमीजी के बाद अब रानू मंडल ने मीडिया को दिखाया एटीट्यूड, वीडियो वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें