कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते कोई न कोई स्टार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचता है। इस वीकेंड 'मरजावां' फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शो पर मस्ती करती नजर आएगी। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस ऐपिसोड का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रकुल, कपिल की क्लास लगाती नजर आ रही हैं।