फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: धोनी से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई गुजरात से आईं टीचर, क्या आपको पता है उत्तर?

Wed, 30 Oct 2019 12:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 11 - फोटो : sony
'केबीसी 11' में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में गुजरात के भावनगर की रहने वालीं बीनाबेन प्रवीणभाई राठौर हॉट सीट पर पहुंचीं। बीनाबेन पेशे से एक टीचर हैं। वो कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को गणित और विज्ञान विषय पढ़ाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
शो में अमिताभ बच्चन ने बीनाबेन से कई मजेदार बातें कीं। अमिताभ बच्चन उनका नाम लेकर बुलाते हैं जिस पर बीनाबेन कहती हैं कि 'आप मुझे केवल बीना कहकर बुलाएं पूरा नाम लेने पर ऐसा लगता है जैसे मैं बहुत बड़ी हो गई हूं।' आगे अमिताभ कहते हैं कि 'आप मुझसे तो बड़ी नहीं हो सकती ना? मैं 77 पार कर गया हूं।' अमिताभ की ये बात सुनते ही वहां मौजूद सभी दर्शक हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kbc - फोटो : social media
बीनाबेन ने बताया कि 'मेरे सास-ससुर हमारे साथ ही रहते हैं। वो बोल और सुन नहीं पाते हैं। मेरे पति को भी सुनने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद हमारे बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।' बीनाबेन की कहानी सुनकर अमिताभ पूछते हैं कि 'आपको एडजस्ट करने में दिक्कत नहीं हुई?' जिस पर बीनाबेन कहती हैं कि 'मुझे ऐसा लगता है कि अगर मेरी शादी कहीं और हुई होती तो शायद मैं उतना खुश नहीं रह पाती।'

4 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
बीनाबेन कहती हैं कि 'थोड़ी दिक्कत होती है लेकिन मेरे घर में खुशियां ज्यादा हैं।' शो में बीनाबेन के पति भी मौजूद थे जो बीना की तारीफ करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। खेल की बात करें तो बीनाबेन की पारी बहुत लंबी नहीं रही। वो महज 1.60 लाख रुपये ही जीत पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc - फोटो : sony
बीनाबेन ने इस सवाल पर क्विट कर लिया। हालांकि उन्होंने जवाब में एम एस धोनी का नाम लिया था लेकिन वो इसके लिए निश्चित नहीं थीं।
सवाल: बतौर कप्तान आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं?
A. गौतम गंभीर
B. रोहित शर्मा
C. एमएस धोनी
D. शेन वॉर्न
जवाब: एमएस धोनी

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करता था ये मशहूर गायक, आज जी रहा गुमनामी की जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें