कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में इंदौर के रहने वाले ज्योतिषी पंडित हरिओम शर्मा पहुंचे। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में जीतकर हरिओम शर्मा हॉट सीट पर बैठे। बुधवार को खेलते हुए वो एक लाइफलाइन की सहायता से 40 हजार जीतने में कामयाब रहे थे जिसके बाद अमिताभ ने गुरुवार को भी आगे का खेल जारी रखा।
विज्ञापन
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
हरिओम शर्मा के तीन लाइफलाइन बचे हुए थे। गुरुवार को शुरू हुए एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने 80 हजार के लिए सवाल पूछा- '20 जुलाई 2019 को मानव इतिहास की किस घटना की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई?' इस सवाल के ऑप्शन थे- A.माउंट एवरेस्ट पर फतह B.अंतरिक्ष में मानव का पहुंचना C.चंद्रमा पर मानव का पहुंचना D.उत्तरी ध्रुव पर पहुंचना
विज्ञापन
3 of 5
kbc 11
- फोटो : sony liv
हरिओम शर्मा ने जवाब में 'माउंट एवरेस्ट पर फतह' बताया जबकि इसका सही जवाब 'चंद्रमा पर मानव का पहुंचना' है। 3 लाइफलाइन के रहते हुए भी गलत जवाब की वजह से हरिओम शर्मा शो से बाहर चले गए और महज 10 हजार ही जीते।
4 of 5
kbc
- फोटो : sony
इससे पहले जारी हुए एक वीडियो में अमिताभ कहते हैं- 'हमने सुना है कि धर्म और वेद की शिक्षा प्राप्त करने के बाद आप ज्योतिष विद्या भी करते हैं'। इस पर हरिओम कहते हैं- 'भागवत, रामकथा, यज्ञ, अनुष्ठान और ज्योतिष.. ये काम हैं'।
पंडित जी का ये जवाब सुन अमिताभ बच्चन तुरंत सवाल पूछते हैं कि 'अच्छा तो आपको कुछ पता है कि आपके भविष्य में आज के परिणाम के बारे में क्या लिखा है ?' अमिताभ बच्चन के इस सवाल को सुन पंडित जी कहते हैं कि उन्हें ये पहले से ही पता था कि वो हॉट सीट पर बैठेंगे और उन्होंने सुबह ही सबसे ये कह दिया था।