फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमताज के प्यार में पागल थे यश चोपड़ा, ऐसे टूटा था पत्नी बनाने का सपना

Fri, 27 Sep 2019 12:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Social Media
निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है। उन्हें बॉलीवुड का सुपरहिट डायरेक्टर कहा जाता है। इतना ही नहीं मौजूदा पीढ़ी के साथ ही हमसे पहले की पीढ़ी भी यश चोपड़ा की फैन रही है। उन्होंने सिर्फ सुपरहिट फिल्में ही नहीं दीं बल्कि कई शानदार कलाकारों को पहचान दिलाने में भी उनका खास योगदान रहा। अलग-अलग दौर में विभिन्न तरह की फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा ने हमेशा समाज की नब्ज थामकर पर्दे पर प्रेम कहानियों को बुनने का प्रयास किया। 21 अक्टूबर 2012 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
mumtaz
60-70 के दशक की मशहूर हीरोइन मुमताज तो आप सभी को याद होंगी ही। उनकी अदा, स्टाइल और एक्टिंग के दौरान उनकी हल्की सी मुस्कान सभी को अपना दीवाना बना देती थी। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि लाखों दिलों को घायल कर देने वाली मुमताज निर्देशक यश चोपड़ा के प्यार में पागल थीं। खुद यश चोपड़ा भी मुमताज को बेहद पसंद करते थे।  
विज्ञापन

3 of 6
यश चोपड़ा - फोटो : self
कहा जाता है कि दोनों शादी करने का भी मन बना चुके थे। दोनों उस वक्त सिंगल थे और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताते थे। यश चोपड़ा तो मुमताज के इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपनी फिल्म 'आदमी और इंसान' में सायरा बानो के अलावा मुमताज को भी कास्ट कर लिया था।

4 of 6
मुमताज
सायरा बानो फिल्म में लीड रोल में थीं जबकि मुमताज साइड। यश चोपड़ा ने मुमताज के लिए अपनी दीवानगी के चलते उनका रोल को बढ़ा दिया और एक स्पेशल गाना भी उन्हें दे दिया, जबकि सायरा बानो उस फिल्म में कुछ खास नहीं कर पाईं। इस फिल्म के जरिए यश चोपड़ा ने मुमताज को साइड हीरोइन से मुख्यधारा की हीरोइन बना दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
mumtaz
इसके बाद तो मुमताज और यश चोपड़ा का प्यार और भी गहरा गया। इन दोनों के प्यार को देखते हुए यश चोपड़ा के बड़े भाई बी आर चोपड़ा रिश्ता लेकर मुमताज के घर भी गए लेकिन बात बन नहीं पाई। मुमताज का करियर उस वक्त बस रफ्तार पकड़ रहा था लेकिन उनके घरवाले इस बात के पक्ष में नहीं थे कि मुमताज करियर छोड़कर घर संभाले। और इस तरह मुमताज और यश चोपड़ा का रिश्ता यहीं खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यश चोपड़ा - फोटो : self
इसके बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी कर ली जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इसके बाद मुमताज की जोड़ी सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। मुमताज अब काफी बड़ी स्टार बन गई थीं। लेकिन अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने भी एक व्यवसायी से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।

'डर' से शुरू हुई थी शाहरुख और यश चोपड़ा की दोस्ती, मजेदार है पहली फिल्म का किस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें