फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10 Contestant: फैज ने शो से जीती भारी-भरकम राशि, बिग बी को सुनाया 'कभी-कभी मेरे दिल में'

Wed, 26 Sep 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc
अमिताभ बच्चन ने केबीसी सीजन 10 के 19 एपिसोड पूरे कर लिए हैं । साथ ही ये टीआरपी की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गया है । इस मंच से कई सारे कंटेस्टेंट मोटी रकम जीतकर गए हैं । वहीं कुछ का अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना पूरा हो गया ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kbc
इस बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से आए फैज अहमद खान को हॉट सीट पर आने का मौका मिला । फैज के सामने जो दूसरा सवाल आया वो शाहरुख खान की फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' से जुड़ा था ।
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी
इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'यह फिल्म बहुत अच्छी है । सिर्फ फिल्म ही नहीं शाहरुख और जूही चावला की इस मूवी के गाने भी बहुत अच्छे हैं ।' अमिताभ की ये बात सुन फैज ने भी निर्देशक अजीज मिर्जा की भी दिल खोलकर तारीफ की ।

4 of 5
kbc
खेल के बीच मस्तमौला फैज ने अमिताभ बच्चन का गाना 'कभी कभी मेरे दिल में...' गाकर सुनाया । फैज शायरी के शौकीन हैं तो उन्होंने इसी अंदाज में इस गाने को पेश किया । इस गजल को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन थोड़े भावुक नजर आए ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc
गजल पूरी होने के बाद अमिताभ ने फैज को उनकी गलती भी बताई । पेशे से शिक्षक फैज इस शो से साढ़े 12 लाख रुपए जीतकर गए । उनके बाद हॉट सीट पर मनीष पाटिल ने खेल की शुरुआत की। मनीष अभी तक 2000 रुपए जीत चुके हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें