निर्देशक विक्रम भट्ट की सीरीज हू डन इट: उलझन से अपना करियर शुरू करने वाली बिंदास अभिनेत्री कविता राधेश्याम भारत के ओटीटी बाजार में बड़ा धमाका करने जा रही हैं। फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' को लेकर खूब चर्चित रहीं कविता को भारत की किम कार्दिशियान भी कहा जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
kavita radheshyam
बिग बॉस का न्यौता ठुकरा चुकीं कविता इन दिनों अपनी खुद की वेब सीरीज की तैयारी कर रही हैं जिसका नाम है, कविता भाभी। कविता कहती हैं, ‘कविता भाभी का कॉन्सेप्ट मैंने ही तैयार किया है और इसको तैयार करने के शुरुआती विचार से लेकर शूटिंग तक हर कदम पर मैंने इसमें बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन
3 of 7
kavita radheshyam
फिल्मों में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह तक ने मुनाफे में अपनी भागीदारी रखनी शुरू कर दी है। ओटीटी ने यही मौका अभिनेत्रियों को भी दिया है। उल्लू ऐप भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसके प्रबंधन ने मुझे अच्छा ऑफर दिया।’
4 of 7
kavita radheshyam
डिजिटल के शुरुआती दौर में ही सविता भाभी नाम की एक कॉमिक्स इंटरनेट पर बहुत लोकप्रिय हुई थी, लेकिन इसके कंटेंट को देखते हुए बाद में इस पर प्रतिबंध लग गया, क्या कविता की सीरीज इसी किरदार से प्रेरित है? ये पूछे जाने पर कविता का कहना है, ‘ऐसा कोई किरदार पहले रहा है, मुझे इसकी जानकारी नही हैं। मैं इसके बारे में सुन भी पहली बार रही हूं। यकीन मानिए मैंने कविता भाभी का जो किरदार तैयार किया है, वह पूरी तरह ओरीजनल है।'
विज्ञापन
5 of 7
kavita radheshyam
'इसमें भारतीय संवेदनाओं का पूरी तरह ध्यान रखा गया है। नेटफ्लिक्स भी अगर आप देखते हैं तो उसमें रेटिंग और यूजर की उम्र के हिसाब से प्रोफाइल बनाने की सुविधा है। डिजिटल का भविष्य यूजर की पसंद और नापसंद पर निर्भर करता है, वहां किसी तरह की बंदिश नहीं है। कविता भाभी किरदार का कॉपीराइट और ट्रेडमार्क मेरे पास है।’
विज्ञापन
6 of 7
kavita radheshyam
कविता यह भी कहती हैं कि डिजिटल पर यूजर की पसंद का कंटेंट ही डिजिटल का भविष्य है। उनके मुताबिक, ‘सैक्रेड गेम्स से लेकर मिर्जापुर तक हर सीरीज के संवाद और दृश्य दर्शकों की पसंद के हिसाब से ही हैं। इसी तरह कविता भाभी भी दर्शकों की चाहत के हिसाब से ही है। डिजिटल का कंटेंट सर्वसुलभ नहीं है'
'इसके लिए यूजर को किसी भी ऐप का मासिक या सालाना सब्सक्रिप्शन लेना होता है तो वह वही ऐप देखेगा, जहां उसकी पसंद का कंटेंट है। पेड सब्स्क्राइबर ही डिजिटल का भविष्य है।’ वेब सीरीज कविता भाभी का प्री प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। इसी महीने के आखिरी हफ्ते में इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है और मॉनसून में इसे रिलीज कर देने की योजना है।