'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा शो है, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके ज्ञान को भी बढ़ाता है। 2000 में शुरू हुए इस शो को अब 22 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग उसे उतने ही चाव से देखते हैं, जितना पहले देखते थे। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और हॉट सीट पर बैठकर अपना करोड़पति बनने का सपना पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस साल 'केबीसी' का 14वां सीजन चल रहा है, जिसे लेकर भी दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है।