फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Vicky Wedding: ताज होटल में होगा विक्की कटरीना का ग्रैंड रिसेप्शन, क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जाएंगे इस खास जगह

Wed, 08 Dec 2021 04:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : katrinakaif-vickykaushal09/instagram
इस समय कटरीना और विक्की की शादी का बज़ बना हुआ है। उनकी शादी की हर एक जानकारी लाइमलाइट में बनी हुई है। आम से लेकर खास तक के बीच इस शादी को लेकर बज बना हुआ है। कटरीना विक्की की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। चाहें वो शादी का वेन्यू हो या प्री-वेडिंग फंक्शन। सब इस शादी के बारे में जानना चाहते हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं, अब 9 दिसंबर को कटरीना और विक्की होटल सिक्स सेंसेस में सात फेरें लेंगे। अब उनकी शादी से जुड़ी एक और खबर आ रही है कि मुंबई के सबसे लग्जरियस होटल ताज में उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जिसके लिए इंडस्ट्री के सितारों और खास दोस्तों को इन्विटेशन भेज दिया गया है। खबरों के मुताबिक दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए रवाना होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram
शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन-
कटरीना, विक्की की शादी एक दम शाही अंदाज में राजस्थान के बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस में होगी तो वहीं इस कपल का रिशेप्शन भी बहुत शानदार होने वाला है। खबर के मुताबिक, मुंबई के होटल 'ताज' में कटरीना विक्की का रिसेप्शन होगा। शादी के साथ रिसेप्शन में भी इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। सूत्रों के अनुसार, रिसेप्शन में कई मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 4
विकी कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कोविड नियमों का किया जाएगा पालन-
सोर्स के मुताबिक, इस समय कोविड के नए वैरियंट को देखते हुए शादी कोविड नियमों के पालन का खास ख्याल रखा जा रहा है, इसी के साथ रिसेप्शन में शामिल होने वाली सभी लोगों का पूरा वैक्सीनेशन होना जरूरी होगा या फिर RT-PCR की रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
हनीमून के लिए जाएंगे यहां-
कटरीना विक्की की शादी की एक के बाद एक अपडेट आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, शादी के बाद कटरीना और विक्की हनीमून मनाने के लिए मालदीव रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें