एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 9 दिसंबर को कटरीना कैफ और विक्की कौशल विवाह बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी राजस्थान में हो रही है। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। बुधवार को हल्दी समारोह हो रहा है और कल रात मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई थी। इस रॉयल वेडिंग के लिए इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जयपुर पहुंचे हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी की गेस्ट लिस्ट में 120 लोगों को शामिल किया है। जिसमें निर्देशक कबीर खान और उनका परिवार, नेहा धूपिया और अंगद बेदी, गुरदास मान और शरवरी वाघ शामिल हैं, जो कि जयपुर पहुंच चुके हैं। इस रॉयल शादी के लिए गायक मीका सिंह को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वह इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।