कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में बस एक ही दिन बचा है। दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। शादी की तमाम रस्में शुरू हो चुकी है। किले को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐसे में उनकी शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे जगमगाते नजर आ रहे हैं। पूरे बॉलीवुड समेत देश उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कटरीना और विक्की ने बॉलीवुड में जितनी शोहरत कमाई है, उतनी ही उनकी शादी पर भी लोगों की नजरें बनी हुईं हैं। लेकिन इस बीच ये भी खबरें सुर्खियों में हैं कि कटरीना विक्की से कमाई के मामले में कहीं ज्यादा आगे हैं। चलिए जानते हैं कटरीना और विक्की की नेट वर्थ के बारे में। इसके साथ ही उन अभिनेत्रियों की लिस्ट जो कमाई के मामले में अपने पतियों को मात देती हैं।