कैटरीना कैफ जब अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं तो उन्हें संभालने के लिए मां सुजैन टरकोटे लंदन से मुंबई पहुंच चुकी हैं। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि क्या सुजैन बेटी की देखभाल के साथ यह कोशिश भी करेंगी कि एक बार फिर रणबीर से भी बात की जाए।
विज्ञापन
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
2 of 11
- फोटो : getty
बच्चे का दर्द मां से अधिक कौन जान सकता है? पांच साल से ज्यादा तक रणबीर कपूर से चले गंभीर रिश्ते के टूटने से कैटरीना को जो चोट पहुंची उस पर मरहम लगाने के लिए उनकी मां सुजैन टरकोटे ब्रिटेन से इन दिनों मुंबई आई हुई हैं।
विज्ञापन
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
3 of 11
मां-बेटी आजकल कैटरीना के उसी फ्लैट में रह रही हैं, जहां रणबीर के साथ लिव-इन में जाने से पहले कैटरीना रहती थीं। सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से सुजैन अपनी बेटी के पास हैं और समझने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर रणबीर के साथ उनका रिश्ता क्यों टूट गया?
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
4 of 11
- फोटो : getty
सुजैन लंदन में समाज कल्याण के काम करती हैं और उनके पास वकालत की डिग्री भी है। वह कानून की अच्छी जानकार हैं। सुजैन के बेटी के पास होने की खबर के साथ सबकी नजरें इस पर है कि क्या ब्रेक-अप का मुद्दा लेकर वह रणबीर की मां नीतू सिंह के पास जाएंगी।
विज्ञापन
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
5 of 11
- फोटो : getty
बताया जाता है कि सुजैन बच्चों के ब्रेक-अप के मुद्दे पर नीतू से बात करना चाहती हैं। वह उन खबरों पर भी नीतू का पक्ष जानना चाहती हैं, जिनमें कहा जाता है कि रणबीर की मां को कैटरीना बहू के रूप में पसंद नहीं। सुजैन नीतू से मिलती हैं तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा।
विज्ञापन
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
6 of 11
- फोटो : getty
रणबीर-कैटरीना के ब्रेक-अप के बाद बीती एक फरवरी को सुजैन द्वारा नीतू से फोन पर बातचीत करने की जोरदार चर्चा थी। सुजैन की तरफ से फोन की नीतू को कतई उम्मीद नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य और समझ से बातचीत की। हालांकि नीतू ने उन्हें समझाया कि वह इस मामले में विशेष नहीं कर सकतीं क्योंकि उनका बेटा अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेता है।
विज्ञापन
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
7 of 11
- फोटो : getty
सुजैन शुरू से चाहती थीं कि उनकी बेटी रणबीर से जल्द से जल्द शादी करें। 2014 में कैटरीना जब फिल्म फैंटम की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में थीं तो वह छुट्टी लेकर सुजैन के पास रहीं। इस मुलाकात में कैटरीना, उनकी मां-बहनों और रिश्तादारों के बीच हीरोइन की शादी को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सुजैन रणबीर को पसंद करती रही हैं।
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
8 of 11
कैटरीना की मां की इच्छा थी कि बेटी को लिव-इन के बजाय रणबीर के साथ शादी करके रहे। परंतु रणबीर ने हमेशा कहा कि उनके लिए शादी से ज्यादा करिअर जरूरी है। तब दबाव पड़ने पर वह लिव-इन के लिए राजी हुए थे।
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
9 of 11
- फोटो : getty
फिलहाल सुजैन अपनी बेटी के टूटे दिल को सांत्वना देने में लगी हैं। वह कैटरीना की सेहत का खयाल रख रही हैं और उन्हें समझा रही हैं कि किसी शख्स के अलग हो जाने से जिंदगी खत्म नहीं होती।
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
10 of 11
- फोटो : getty
कश्मीर मूल के ब्रिटिश पति से अलग होने के बाद सुजैन ने ही कैटीरना और उनके सात भाई-बहनों को अकेले पाल पोस कर बड़ा किया।
कैटरीना ना उठा लें गलत कदम, मां नहीं छोड़तीं अकेली!
11 of 11
- फोटो : getty
सूत्रों की मानें तो सुजैन अगले महीने की 15 तारीख तक बेटी के पास ही रहेंगी और फिर लंदन लौटेंगी। 15 अप्रैल को कैटरीना फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के लिए मोरक्को जा रही हैं। रणबीर इसके बाद जाएंगे।