फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-Vicky: विक्की कटरीना के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी! अभिनेत्री की दोस्त ने किया खुलासा

Fri, 05 May 2023 12:04 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की गिनती बी टाउन के मोस्ट रोमांटिक कपल्स में होती है। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की अफवाहें ने तुल पकड़ लिया है। दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में कटरीना ने शिरकत की थी, जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री मां बनने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

इस खबर के सामने आने के बाद कैट के फैंस काफी खुश नजर आए थे, लेकिन यह बस एक अफवाह मात्र साबित हुई। वहीं, अब उनके एक करीबी दोस्त ने इस बाद का खुलासा किया है कि विक्की और कटरीन कब मां-बाप बनेंगे।

Ayushmann Khurrana: रणवीर और रणबीर के डेब्यू से चिंता में आ गए थे आयुष्मान, सताने लगा था यह डर

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अभी बेबी प्लानिंग करने के मुड में नहीं है। जी हां, एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना अभी फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर बिजी चल रही हैं।  उन्होंने अपने दोस्त से कहा है, "मैं विजय सेतुपति और फरहान अख्तर के साथ कर रही फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद ही बच्चे की प्लानिंग करूंगी।" यानी अभिनेत्री फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही इस पर विचार कर सकती हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, फरहान अख्तर निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। जी ले जरा में कटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में दिखाई देगीं। इन दो स्टार्स के अलावा अभिनेता इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं।

यह भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने का नुसरत को नहीं मलाल? एक्ट्रेस ने कही यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें