बॉलीवुड में आए दिन सितारों के अफेयर्स की खबरें आती रहती हैं। दो स्टार्स एक साथ नजर आए नहीं कि लोग उनकी डेटिंग के कयास लगाने लगते हैं। इन दिनों गपशप गलियारों में नुसरत भरूचा का नाम यो यो हनी सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नुसरत रैपर-सिंगर हनी सिंह को डेट कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के बाद दोनों को हाथों में हाथ डाले साथ टहलते हुए देखा गया। इसके बाद ही इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी, जिन पर नुसरत ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।