कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
नो-मेकअप लुक में भी खूबसूरत लगीं कटरीना-
कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में विक्की कौशल कटरीना की गोद में सिर रखे हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कटरीना ब्लैक चश्मा और कैप पहने हुए पोज देती नजर आ रही हैं, और इस दौरान एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में दिखी। इन तस्वीरों ने कपल किसी झील या फिर समुद्र में बोट पर वक्त बिताते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में कटरीना अकेले पोज देती दिखाई दे रही हैं और एक तस्वीर में मन को सुकून पहुंचाती हुई खूबसूरत हसीन वादियां दिखाई दे रही हैं।