फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathan: फिल्म की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे शाहरुख खान, एयरपोर्ट पर दिखा अभिनेता का खास अंदाज

Thu, 31 Mar 2022 01:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख इंडस्ट्री में फिर से कमबैक कर रहे हैं। बीते काफी दिनों से फिल्म की शूटिंग मुंबई से दूर स्पेन में चल रही थी, जहां से शाहरुख और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब शाहरुख खान फिल्म की शूटिंग को खत्म करके मुंबई लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अपने फैंस के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ही शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। यहां से अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने ओवरऑल व्हाइट लुक लिया है। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट, जींस के साथ व्हाइट जूते पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक टोपी, मास्क और चश्मा लगाया है। शाहरुख खान का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले स्पेन से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की एक-एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दोनों का लुक काफी अट्रैक्टिव था। वायरल तस्वीर में शाहरुख खान अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते दिखे थे, जिसमें वह लंबे बाल और ब्लू शार्ट और रिप्ड जींस में दिखाई दिए। अपने इस लुक में वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, एक फोटो में वह ब्लैक लेदर जैकट और सनग्लासेज में नजर आए। इसके अलावा, दीपिका पादुकोण भी ब्लैक लेदर जैकेट और ब्लू जींस पहने काफी गॉर्जियस लग रही थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
पठान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग वह पहले ही खत्म कर चुके हैं। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें