फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कटरीना-विक्की कौशल का रोका, इस अभिनेत्री की बहन ने भी की सगाई, पढ़ें एंटरटेनमेंट की 10 बड़ी खबरें

Sun, 07 Nov 2021 07:58 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कटरीना कैफ, विकी कौशल, रुबीना दिलैक - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बेशक दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन दोनों की शादी से जुड़ी खबरें रोजाना छन-छन कर सामने आ रही हैं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दावा जा रहा है कि, दोनों इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं और कपल ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर तब से लाइमलाइट में बने हुए हैं, जब से दोनों के रोका सेरेमनी की बात अचानक सामने आई थी। वहीं, अब विक्की और कटरीना कैफ की रोका सेरेमनी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि, कटरीना कैफ और विक्की कौशल का रोका डायरेक्टर कबीर खान के घर दिवाली के मौके पर हुआ है। इसका खुलासा एक लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ है।
 
रिपोर्ट: दिवाली के दिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल का रोका, डायरेक्टर कबीर खान के घर गुपचुप हुई सेरेमनी




 
विज्ञापन

2 of 10
रुबीना दिलैक की बहन ने की सगाई - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक के घर खुशिया छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में रुबीना की बहन ज्योतिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली। शुक्रवार को ज्योतिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रजत शर्मा से शिमला में सगाई की। कुछ समय पहले ही रुबीना ने अपनी बहन और जीजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। वहीं एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ज्योतिका रजत के साथ खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में ज्योतिका खूबसूरत से गुलाबी लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं रजत ऑफ व्हाइट शेरवानी और गॉगल्स में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं।
 
खुशखबर: रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका ने ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, तस्वीरें और वीडियो वायरल

 

 
विज्ञापन

3 of 10
अक्षय कुमार, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघर में रिलीज हो गई है और सितारे इसका जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में कटरीना और अक्षय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। रविवार को अक्षय और कटरीना मेहमान बनकर कपिल के शो में आए और जमकर मस्ती की। इसके कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कटरीना जैसे ही शो में आईं तो अर्चना पूरन सिंह को उन्होंने हैलो कहा और फिर कपिल से मिली। हालांकि अक्षय को कटरीना की यह बात बुरी लग गई कि वह उनसे नहीं मिलीं। उन्होंने इस बात पर ध्यान दे दिया कि कटरीना आते ही उनसे नहीं मिलीं। हालांकि अक्षय इस बात को कहा छोड़ने वाले थे ऐसे में उन्होंने फौरन इसकी शिकायत कर दी और कटरीना को फिर इस तरह अक्षय को मनाना पड़ा।
 
The Kapil Sharma Show: कटरीना ने शो में पहुंचते ही कर दी ऐसी गलती, छूने पड़े अक्षय कुमार के पैर

 

 

4 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एसआईटी ने तलब किया। शनिवार को मुंबई पहुंची एसआईटी ने आर्यन खान को समन भेजा और आर्यन को आज ही पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन आर्यन खान एसआईटी के सामने पेश नहीं हुआ। एनसीबी की एसआईटी 6 मामलों की जांच कर रही है और उसमें आर्यन खान का मामला भी शामिल है। एसआईटी ने उन सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है, जो इस मामले में घिरे हुए हैं। आर्यन खान के अलावा, एनसीबी की एसआईटी ने नवाब मलिक के दामाद समीर खान को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर है। समीर खान को एनसीबी ने इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा ड्रग्स मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी अरबाज़ मर्चेंट को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक, एनसीबी की ये टीम क्रूज़ पर भी गई थी और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया था।
 
Cruise Drugs Case: एनसीबी की एसआईटी के सामने पेश नहीं हुआ आर्यन खान, पूछताछ के लिए भेजा गया था समन

 

 
विज्ञापन

5 of 10
रिधि डोगरा, राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 सुर्खियों में बना हुआ है। दिवाली के मौके पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने भी शो में एंट्री कर ली है। बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके राकेश बापट और नेहा भसीन ने सीजन 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की है। दोनों के आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राकेश और नेहा को देखकर शमिता शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शमिता दोनों को हाइट हग करती नजर आईं। वहीं, राकेश और शमिता की इस खूबसूरत केमिस्ट्री पर अब एक्टर की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, जब बिग बॉस में शमिता ने राकेश को देखा, तब शमिता काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान एक्ट्रेस रोने लगीं। राकेश और शमिता के इस इमोशनल मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे रीट्वीट करते हुए रिद्धि डोगरा ने दोनों के रिश्ते पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
 
Bigg Boss 15: राकेश बापट के गले लग रोईं शमिता शेट्टी, दोनों के रिश्ते पर एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा कही ये बात

 
विज्ञापन

6 of 10
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद से ही उनके मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार देने की मांग बढ़ती जा रही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार के दो मंत्रियों द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र से सिफारिश करने का आग्रह किया। थेस्पियन और मैटिनी आइडल डॉ राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे कन्नड़ सिनेमा के जाने- माने सितारे पुनीत का 46 साल की उम्र में 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद राज्य कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल ने कहा कि पुनीत राजकुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए जीवित रहते हुए पद्मश्री दिया जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से वह अब हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में यह उन्हें मरणोपरांत दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक प्रशंसक के रूप में मैं भी अन्य प्रशंसकों के साथ जुड़ता हूं। सरकार का हिस्सा होने के नाते, मैं मुख्यमंत्री से केंद्र को इसकी सिफारिश करने का आग्रह करता हूं। 
 
Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार के बाद तेज हुई पद्मश्री देने की मांग, राज्यमंत्री ने केंद्र से किया आग्रह







 
विज्ञापन

7 of 10
एकता कपूर और जितेंद्र - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
एकता कपूर और उनके पिता अभिनेता जितेंद्र ने शनिवार को 'द कपिल शर्मा' शो में शिरकत की। शो में दोनों ने ही खूब मस्ती की। इस दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अभिनेता जितेंद्र से मजाकिया अंदाज में कई सवाल पूछे। कपिल शर्मा ने जितेंद्र से उनके बिजनेस से लेकर परिवार तक के बारे में कई सवाल किये। कॉमेडी के बीच में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती आती हैं और वह भी एकता और जितेंद्र के साथ बातचीत में हंसी-मजाक का तड़का लगाती हैं। सुमोना को कपिल के साथ फ्लर्ट करते देख दर्शक भी खूब आनंद लेते हैं। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान जितेंद्र और एकता बीते दिनों के मजेदार और दिलचस्प यादें भी ताजा करते हैं। शो में दिग्गज अभिनेता ने एकता के बचपन के बारे में भी बताया और उस वक्त को याद किया जब वह राम लीला में थीं।
 
द कपिल शर्मा शो: जितेंद्र ने किया खुलासा, एकता कपूर के वजन को लेकर थे परेशान


 

8 of 10
नट्टू काका- जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत के सबसे मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने इस दिवाली नई कार ली है। दिलीप जोशी ने 12.29 लाख रुपये की ब्लैक कलर की चमचमाती 'किआ सोनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदी है। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिलीप जोशी नई कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनका पूरा परिवार कार के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिख रहा है। जेठालाल की परिवार के साथ कार वाली तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।  इस तस्वीर पर यूजर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को  दर्शक काफी पसंद करते हैं। जेठालाल इस शो के मुख्य कलाकार हैं। वह घर-घर लोकप्रिय हैं और उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। उनके नई कार खरीदने पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा है, कुछ दिनों में यह कार जेठालाल बबीता जी को गिफ्ट कर देंगे। वहीं, एक अन्य ने यूजर ने जेठालाल को कार लेने पर बधाई दी है। एक यूजर ने पूछा कि क्या यह कार गोकुलधाम सोसाइटी में भी दिखेगी?
 
सोशल मीडिया: दिवाली पर जेठालाल घर लाये नई चमचमाती कार, यूजर ने लिखा- बबीता जी को गिफ्ट दोगे क्या? 

 

 

9 of 10
शर्वरी वाघ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की नातिन शर्वरी वाघ के बड़े परदे पर डेब्यू का दिन जैसे जैसे करीब आता जा रहा है, उनकी इस फिल्म के लिए की गई तैयारियां और उनकी फिल्म जगत में बड़ा मौका पाने के लिए पिछले छह सात से चल रही मेहनत की भी जानकारियां सामने आने लगी हैं। शर्वरी वाघ के पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं और उनकी बहन कस्तूरी और मां नम्रता वाघ दोनों आर्किटेक्ट हैं। शर्वरी के अतीत के धीरे धीरे हो रहे खुलासों में सबसे दिलचस्प जानकारी ये भी है कि वह मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मों में सहायक निर्देशक भी रह चुकी हैं।
 
Bunty Aur Babli 2: सच हो गया शरवरी वाघ का ये अनमोल सपना, शिवसेना नेता मनोहर जोशी से है कनेक्शन


 
विज्ञापन

10 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर खुद से और अपने परिवार से जुड़ी बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। उनकी तस्वीरें उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें साझा की है जो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। दरअसल शिल्पा भाई दूज मनाने के बाद अपने बेटे वियान और बेटी समीषा के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सर्दी की छुट्टियां मनाने के लिए गई हैं।
 
Social Media: बच्चों के साथ धर्मशाला सर्दियों की छुट्टियां मनाने पहुंची शिल्पा शेट्टी, तस्वीरें की साझा


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें