फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-Vicky: सलमान खान के बाद कटरीना-विक्की को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

Mon, 25 Jul 2022 12:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली है। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक, कटरीना कैफ को लंबे समय से एक शख्स सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था लेकिन जब इस बारे में विक्की कौशल को पता चला तो अभिनेता ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह शख्स नहीं माना।
विज्ञापन

2 of 4
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
खबर है कि इस शख्स का नाम आदित्य राजपूत है और जब कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहे इस शख्स ने विक्की कौशल की बात नहीं मानी। तब अभिनेता ने मजबूरी में यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य राजपूत नाम का शख्स फेसबुक पर मौजूद है लेकिन यह उसका असली अकाउंट है या नहीं। इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506-II (आपराधिक धमकी) और 354-डी (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और व्यक्ति के बारे में और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना-विक्की से पहले सलमान खान को मिली धमकी
29 मई को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सिनेमा जगत में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन सिंगर के निधन के कुछ समय बाद ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान सलमान खान के नाम का एक पत्र मिला था, जिसमें अभिनेता की हालत सिद्धू मूसेवाला के जैसी करने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं, जिन्होंने बीते साल ही 9 दिसंबर को जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था और जब दोनों शादी कर रहे थे तब भी वेडिंग फंक्शन को पूरी तरह निजी रखने की कोशिश की गई थी और अब दोनों एक साथ अपनी जिंदगी बीता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें