फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal: एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए कैटरीना कैफ-विक्की, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 08 Dec 2024 12:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया, जिससे प्रशंसकों को एक परफेक्ट कपल गोल मिला। टर्मिनल की ओर जाते समय दोनों को कैजुअल लेकिन स्टाइलिश ड्रेस में देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और प्रशंसक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना और विक्की बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपल्स में से एक हैं। दोनों की मौजूदगी प्रशंसकों का दिन बना देती है। कैट और विक्की दोनों को ही अक्सर एक प्यारे पंजाबी कपल के रूप में प्रशंसकों का प्यार मिलता आया है। इसी बीच दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखकर प्रशंसक बेहद खुश हुए और अब लगातार अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में, हम देख सकते हैं कि कैटरीना पिंक कलर के सलवार सूट में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ चेहरे पर ब्लैक गॉगल लगयाा हुआ है। कैटरीना के खुले बाल और उनकी लाजवाब स्माइल ने प्रशंसकों का दिल फिर से एक बार जीत लिया। वहीं कैटरीना के साथ विक्की कौशल का लुक भी कोई कम नहीं दिखा। विक्की डेनिम के साथ ब्लू कलर की शर्ट पहने हुए नजर आए। विक्की ने ब्लैक टोपी के साथ ब्लैक सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। ऑलओवर देखा जाए तो कैटरीना और विक्की को जोड़ी एक बार फिर से चर्चा प्रशंसकों के दिलों पर छा गई।


 
विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान कैटरीना और विक्की ने पैपराजी को गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए हाथ थामे हुए कई पोज दिए। प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक प्रशंसक ने लिखा, "बॉलीवुड की रानी कैटरीना।" दूसरे ने लिखा, "भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री, कैटरीना, हाइट, फिगर, चेहरा।" एक और प्रशंसक ने लिखा, 'प्यारा पंजाबी कपल।'
 

4 of 5
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करें तो विक्की के पास कई प्रोजेक्ट हैं। विक्की जल्द ही अपनी आगामी फिल्म छावा में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी का किरदार निभाते नजर आएंगे। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित फिल्म छावा में विक्की के अलावा, जिसमें विक्की रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगी। 
Bigg Boss 18: शालिनी पासी की बात पर नाराज हुए अविनाश मिश्रा, नहीं पसंद आया उनका बिग बॉस के घर आना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इस सभी फिल्मों के अलावा विक्की के पास महावतार भी है, जिसमें वह भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे। वहीं कैटरीना कैफ कुछ खाली समय का आनंद ले रही हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना समय बिता रही हैं। उन्हें आखिरी बार सलमान खान के साथ टाइगर 3 में देखा गया था। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। लेकिन उनके पास पहले से ही फरहान अख्तर की आगामी फिल्म जी ले जरा है, जिसमें वह आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी।
Ananya Panday: अभिनेताओं की फीस सुनकर अनन्या पांडे को लगा झटका, बोलीं- अगर किसी पुरुष अभिनेता को बेहतर काम...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें