फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सपने में इस इंसान से मिलना चाहती हैं सोनम कपूर, पोस्ट साझा कर बताई अपने दिल की बात

Sun, 08 Dec 2024 12:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा की हैं। इसमें वे अपने पति और बेटे के साथ बीच के किनारे सूर्यास्त का आनंद लेती नजर आ रही हैं। सोनम ने इसके साथ ही जीवन की कुछ खास बातें भी साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन के सबसे अजीब सपने में किस इंसान से मिलना चाहेंगी। साथ ही सोनम ने बताया कि वे जीवन को लेकर क्या सोचती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर ने बीच किनारे बैठ लिया सनसेट का आनंद
अभिनेत्री सोनम कपूर ने बीच के किनारे पर बैठकर सनसेट का आनंद लिया। उन्होंने इस पोस्ट के साथ बेटे और पति के साथ बिताए सुकून भरे पलों की तस्वीर साझा की है। इसमें अभिनेत्री बीच पर बेटे के साथ मस्ती करती दिखीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
जब सोनम से दोस्त ने पूछा ऐसा सवाल
सोनम कपूर ने लिखा, मेरे एक दोस्त ने मुझसे पूछा कि अगर मुझे अपने सबसे अजीब सपने में किसी व्यक्ति से मिलना हो तो वह कौन होगा? इसका जवाब था कि सिर्फ मैं। मैं अपने सबसे अच्छे व्यक्तित्व से मिलना चाहूंगी। हीरा जब मिलता है तो बहुत अजीब सा होता है, जैसे उसे तलाश कर सबसे कीमती बनाया जाता है।
 

Ananya Panday: अभिनेताओं की फीस सुनकर अनन्या पांडे को लगा झटका, बोलीं- अगर किसी पुरुष अभिनेता को बेहतर काम...

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
खुद को हर दिन बेहतर बना रही हैं सोनम
सोनम कपूर ने कहा, जीवन के संघर्ष भी हमें और बेहतर करने में खास भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो कुछ भी बनना चाहती हूं वो आज मैं हूं। ये किसी और की तरह दिखने या बनने की बात नहीं है। मैं अपनी जीवन यात्रा पर विश्वास करती हूं जो मुझे और बेहतर बनाती जा रही है।
 

Pushpa 2: विदेश में भी बजा 'पुष्पा 2' का डंका, खतरे में पड़ी 'बाहुबली 2' की गद्दी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
पति को किया धन्यवाद
सोनम कपूर ने पति को भी इस पोस्ट में धन्यवाद किया है। सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के लिए लिखा कि जीवन के हर हिस्से में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।

Bigg Boss 18: शालिनी पासी की बात पर नाराज हुए अविनाश मिश्रा, नहीं पसंद आया उनका बिग बॉस के घर आना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें