बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं और कपल ने फैंस के इस इंतजार को पूरी तरह खत्म कर दिया है। कटरीना और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की रस्में राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में चल रही हैं, जिसमें दोनों ने अपनी प्राइवेसी को ध्यान रखते हुए हाई सिक्योरिटी रखी है। कटरीना और विक्की चाहते थे कि उनकी शादी और उससे जुड़ी रस्मों की एक भी तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने ना आए। लेकिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ के पति-पत्नी बनने के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं, जो अब फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है।
दरअसल, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की फेरे के समय की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक-दूसरे के साथ काफी सुंदर लग रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं।