मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी कही जाती है। दोनों की शादी के छह साल हो गये हैं। उनके दो बच्चे मीशा और जेन हैं। अक्सर मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर बच्चों और शाहिद कपूर की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं होने के बाद भी मीरा राजपूत के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, और वह बेहद एक्टिव रहती हैं। 21 साल की उम्र में उनकी शाहिद कपूर से शादी हो गई थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहिद कपूर को देखने के बाद मीरा राजपूत के पिता ने उनसे कहा था, 'क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?'