फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के घर गणपति पूजा में कटरीना ने दिखा दी गलत आरती, यूजर्स बोले- अब तक इतना भी नहीं सीखा

Fri, 14 Sep 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
दस दिनों तक चलने वाला गणपति उत्सव गुरूवार को महाराष्ट्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। बॉलीवुड में गणपति पूजा की धूम कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है। बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर पर गणपति पूजा की। सलमान खान के हमेशा की तरह गणपति पूजा का आयोजन किया जाता है और इस साल गणेश चतुर्थी पर सलमान खए घर गणपति बिठाए गए।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif
इसी मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां सलमान के घर गणपति पूजा के लिए पहुंचे। सलमान खान के परिवार के साथ कटरीना कैफ ने भी भगवान गणेश की आरती की लेकिन फैंस को कटरीना के आरती करने का अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
दरअसल कटरीना ने गणपति की उल्टी आरती कर दी फिर क्या था फैंस का पारा चढ़ गया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इतना ही नहीं जब कटरीना आरती कर रही थीं तब पूरा खान परिवार वहां मौजूद ता लेकिन किसी ने उन्हें नहीं टोका। 

 

4 of 5
कटरीना कैफ
कटरीना के आरती करने के तरीके पर कुछ यूजर्स ने कहा, हे भगवान कटरीना को आरती करनी नहीं आती कोई तो सिखाओ इन्हें आरती करने का सही तरीका। इसी तरह कुछ और यूजर्स ने ये तक कह डाला कि जब आरती करनी नहीं आरती तो किसने कहा था करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina
बॉलीवुड सितारों ने भी अपने घरों में बप्पा की स्थापना की है। इसमें शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, जीतेंद्र, सोनू सूद, जे पी दत्ता, अर्पिता एवं आयुष शर्मा, नील नितिन मुकेश और मनीष पॉल शामिल है। माधुरी दीक्षित नेने और मनीषा कोईराला ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें