जब से प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस से सगाई हुई है तब से वह बेफिक्र होकर घूम रही हैं। अरे जनाब यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि देसी गर्ल की लगातार सामने आ रही तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं। आने वाली फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' के पहले शिड्यूल की शूटिंग करके प्रियंका जब से निक के पास गई हैं तब से वह दुनिया भर की सैर करने में इतनी मसरूफ हो गई हैं कि मानों उन्हें किसी बात की फिक्र ही नहीं है। यह बात उनकी तस्वीरों में भी साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक के साथ मैक्सिको ट्रिप पर गई थीं और अब वह लॉस एंजेलिस में हैं। प्रियंका और निक की लॉस एंजेलिस में एक साथ घूमते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के साथ हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रायन ग्रेजर भी हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
nick jonas and priyanka
इन तस्वीरों में प्रियंका और निक का ड्रेसिंग सेन्स गजब का लग रहा है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा सुर्ख गुलाबी रंग का जंपसूट पहनी हुई हैं तो वहीं निक डेनिम जैकेट के साथ ट्राउजर पहने हुए हैं। कुछ तस्वीरों में निक और प्रियंका खिलखिलाते हुए हंसते भी नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि शादी से पहले प्रियंका निक के साथ क्वालिटी टाइम अच्छे से बिता रही हैं।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
इससे पहले प्रियंका और निक को एक साथ टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच महिला सिंगल्स का क्वार्टरफाइनल मैच में देखा गया था। मैच देखने के दौरान की प्रियंका और निक की तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था जिसमें प्रियंका निक के साथ कोजी होते हुए दिखाई दे रही थीं। टेनिस कोर्ट में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनके जेठ जेठानी यानी कि जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफिया टर्नर भी मौजूद थीं। प्रियंका की मां निक के ठीक बगल में बैंठी थीं तो वहीं जो प्रियंका के।
कुछ तस्वीरों में निक और प्रियंका एक दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दिए। प्रियंका को इससे पहले निक के साथ इतना कोजी होते हुए कभी नहीं देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के बगल में निक और उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बैठी हुई थीं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ उसी रंग का ऊपर से श्रग डाला हुआ था। वहीं निक काले रंग के ट्राउजर के साथ ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे।