अल्लू अर्जुन का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला
अल्लू अर्जुन कहते हैं, ‘सिनेमा को बनाने और इसे देखने वाले, दोनों तबकों को मनोविज्ञान तेजी से बदल रहा है। लोगों को अब परदे पर कुछ भव्य, कुछ नयनाभिराम और कुछ ऐसा चाहिए जो शायद उन्हें मोबाइल पर उतना मजा न दे।’ ये पूछने पर कि क्या फिल्म में रश्मिका मंदाना और उनके बीच के दृश्य इसीलिए काटे गए ताकि लोगों को थिएटर पर ये सब देखकर असहज न लगे? वह कहते हैं, ‘हमने फिल्म का कोई सीन काटा नहीं है। हमें फीडबैक मिला कि जिस सीन को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं, वह फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में खास योगदान नहीं कर रहा। तो हमने उसकी अवधि कम कर दी। मैं अपनी फिल्म में ऐसा कोई सीन कभी नहीं रखूंगा जिसे मैं अपने परिवार के साथ अपनी बेटी के साथ बैठकर न देख सकूं।’