फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: 'मेरी क्रिसमस' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुश हैं कैटरीना, अपने किरदार पर कही ये बात

Thu, 18 Jan 2024 01:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना ने मारिया का किरदार निभाया है। श्रीराम राघवन ने फिल्म में कैटरीना कैफ से उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय कराया है। अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से शादी करने वाली मारिया का ये किरदार एक मां की लाचारी से उपजा है।
विज्ञापन
1 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की सफलता का आनंद ले रही हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह विजय सेतुपति के अपोजिट नजर आई हैं। दर्शकों को फिल्म में इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। दर्शक उनकी अदाकारी और केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में कटरीना ने फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैं लंबे समय से श्रीराम सर के साथ कुछ करना चाहती थी और हमने इस बारे में कई बार बातचीत की थी, जिस शैली को वह अपनी पिछली फिल्मों के माध्यम से खोजते हैं, उसमें एक निश्चित कच्चापन और वास्तविकता है। मगर इससे परे, एक मानवीय गुण है, जो उनकी फिल्मों के किरदारों में दिखता है, जो मेरे लिए आकर्षक था। एक कलाकार के तौर पर मेरी क्रिसमस एक ऐसा अवसर है, जो आपको हर दिन नहीं मिलता है। फिल्म को जिस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे मैं बहुत खुश हूं।' 

Pankaj Tripathi: पंकज ने अचानक क्यों लिया कम फिल्में करने का फैसला? 'स्त्री 2' पर हुए इस अनुभव से है नाता
विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला
'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना ने मारिया का किरदार निभाया है। श्रीराम राघवन ने फिल्म में कैटरीना कैफ से उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय कराया है। अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से शादी करने वाली मारिया का ये किरदार एक मां की लाचारी से उपजा है। उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, 'श्रीराम सर आपको चम्मच से खाना नहीं खिलाते। वह आपको यह बताते हैं कि आप सीन में क्या महसूस कर रहे हैं और किरदार उन स्थितियों पर कैसी प्रतिक्रिया देगा, जिसमें वह हैं। वह आपको ईमानदारी की खोज करवाते हैं। इसलिए मेरी क्रिसमस पर काम करना एक ही समय में बेहद फायदेमंद और चुनौतीपूर्ण था। यह बहुत गहन प्रक्रिया थी, लेकिन अद्भुत थी।'

4 of 5
'मेरी क्रिसमस' - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे किरदार और विजय सेतुपति के किरदार के बीच एक लंबा सीन था और श्रीराम सर चाहते थे कि हम इसकी प्रैक्टिस करें। पहली बार ऐसा करने के बाद, मैंने उनसे पूछा कि हम सीक्वेंस कब शूट करने जा रहे हैं और उन्होंने बस मुझे बताया कि सही समय जब होगा। हमने हर दिन उस सीन को लेकर प्रैक्टिस की, जब तक कि उन्हें ये पता नहीं चल गया कि हर कोई पूरी तरह से तालमेल बिठा रहा है और तभी उन्होंने इसे शूट किया।' उन्होंने बताया कि जिस तरह उन्होंने यह शूट किया, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'मेरी क्रिसमस' को दो भाषाओं में शूट किया गया है। हिंदी संस्करण में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के साथ-साथ संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कानन और टीनू आनंद सहायक भूमिकाओं में हैं। वहीं, तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुहाराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स समान भूमिकाओं में हैं। 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।  

Girls Will Be Girls: मूवी के प्रीमियर के लिए ऋचा-अली अमेरिका रवाना, सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें